Priyanka06

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -03-Jun-2022 क्या हो गया मेरे देश को?

रचीयता-प्रियंका भूतड़ा


शीर्षक-क्या हो गया मेरे देश को?

क्या हो गया !मेरे देश को
चारों ओर हैं हाहाकार
पूरा देश में छाया है भ्रष्टाचार
जनता है इनसे परेशान
सब जगह है आतंकवाद
जनता का छीन लिया चेन, आराम
चारों तरफ है फैला 
असंतोष ,विस्फोट , विद्रोह
सोच रहे होंगे गौतम बुद्ध ,महात्मा गांधी
क्या हो गया !इस देश को
चारों तरफ जंगल है
पर सब है बेघर
हर तरफ लुढ़कते हुए हैं पत्थर
आज क्यों , बिक गए हैं सब
कर रहे हैं ,अपने देश को नष्ट
बेच रहे हैं देश का गौरव
संस्कृति का कर रहे हैं विनाश
क्या हो गया मेरे देश को?
देश है मेरा धर्मनिरपेक्ष
फिर क्यों! इतने धर्म पर भेद
मेरा देश अनेकता में एक
फिर क्यों करते हैं आपस में बैर
संप्रभुता है मेरा देश
ईश्वर ,अल्लाह ,वाहेगुरु
सभी ने सिखाया मानवता का पाठ
फिर आपस में करते क्यों नफरत
फिर क्यों छीनते  हो दूसरों का हक
भाईचारा का मार्ग ही, है सबसे प्यारा
देश में यही अलख जगाया
ऐसा भारत देश है मेरा


   24
10 Comments

Seema Priyadarshini sahay

04-Jun-2022 05:58 PM

बहुत खूब

Reply

Barsha🖤👑

04-Jun-2022 02:31 PM

Nice

Reply

Punam verma

04-Jun-2022 09:20 AM

Nice

Reply